दिल्ली में कल शाम मौसम के अचानक करवट लेने और कई इलाकों में बारिश होने से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग स्थानों सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
आईएमडी के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। बुधवार को सापेक्ष आर्द्रता 22 से 33 प्रतिशत के बीच रही। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री, नरेला में 46.3 डिग्री, आया नगर में 45 डिग्री, रिज में 44.3 डिग्री और पालम में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…