Categories: भारत

राजस्थान सरकार ने जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की; हादसे में 6 लोगों की जान गई

राजस्तान में जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में कल रात लगी भीषण आग की जांच के लिए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त की अध्यक्षता में छह सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घायलों के उचित उपचार और देखभाल का आश्वासन दिया है।

अस्‍पताल की सघन चिकित्‍सा इकाई में कल रात आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी। शार्ट सर्किट के कारण आग अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित ट्रॉमा सेंटर में तेजी से फैल गई। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेज़ी से फैली।

ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ और शॉर्ट सर्किट की वजह से एकदम तेजी से आग लगने से वहां पर टॉक्सिक गैसिज़ और वो सब फैलने लगी तो तुरंत ट्रॉमा सेंटर की टीम है, हमारे तो नर्सिंग ऑफिसर्स हैं, हमारे वॉर्ड बॉय हैं, हम लोगों ने सेसक्‍यू करा उनको और उनको दूसरी जगह पर शिफ्ट किया। छह तो जो है उनको हम काफी एफर्ट्स के बाद बचा पाए। उसमें से टोटल 24 जो हमने इसे इवेक्‍यूवेट किए थे। 11 ट्रॉमा आईसीयूज और 13 बगल वाले आईसीयूज में।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इस घटना में हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त किया है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव के बृहत् विस्तार को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

7 मिनट ago

कैबिनेट ने महारत्न सीपीएसई को शक्तियों के प्रत्यायोजन संबंधी मौजूदा दिशानिर्देशों से पावरग्रिड को अधिक शक्तियां सौंपने को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आज महारत्न सीपीएसई…

8 मिनट ago

कैबिनेट ने 2026-27 सीजन के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गठित आर्थिक कार्य मंत्रिमंडलीय समिति ने आज विपणन सत्र…

10 मिनट ago

कैबिनेट ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के 8 जिलों में व्‍याप्त रेलवे लाइनों की संख्या बढ़ाने संबंधी तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…

11 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 'केरल' राज्य का नाम बदलकर…

13 मिनट ago

NIM और GIM&WS के संयुक्त दल ने अर्जेंटीना में माउंट एकांकागुआ पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम), उत्तरकाशी और जवाहर पर्वतारोहण और शीतकालीन खेल संस्थान (जेआईएम एंड डब्ल्यूएस),…

15 मिनट ago