भारत

राजस्थान सरकार ने भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न तनाव के बीच अनेक उपाय शुरू किये

राजस्थान सरकार ने भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न तनाव के बीच अनेक उपाय शुरू किये हैं। इनमें सीमावर्ती जिलों में ब्लैक आउट करना, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करना और स्कूलों को बंद करना शामिल है।

बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, फलौदी, जोधपुर और श्रीगंगानगर जिलों में जिला प्रशासन ने रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैक-आउट लागू किया है, जो अगले आदेशों तक जारी रहेगा। इन क्षेत्रों के निवासियों को ब्लैक-आउट की अवधि के दौरान घरों में रहने और लाइट बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में एस डी आर एफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।

इस बीच, गृह विभाग ने सभी जिलों के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

14 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

16 घंटे ago