रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग के रक्षा और अंतरिक्ष आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस के साथ बैठक की। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया। चर्चा में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री जुड़ाव और सूचना साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
संजय सेठ और एंड्रियस कुबिलियस ने रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर भी चर्चा की, विशेषकर भारत में संयुक्त परियोजनाओं और सह-उत्पादन के अवसरों में यूरोपीय रक्षा कंपनियों की भागीदारी पर। उन्होंने यूरोपीय संघ के स्थायी संरचित सहयोग और अन्य यूरोपीय विकास परियोजनाओं में भारतीय भागीदारी के तौर-तरीकों पर विचार किया।
एंड्रियस कुबिलियस, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के एक अंग के रूप में, कॉलेज ऑफ कमीश्नर्स के साथ भारत की यात्रा पर हैं।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र के अपने दो दिवसीय दौरे…
भारत सरकार ने विद्युत (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है, जिसमें कैप्टिव जनरेटिंग प्लांट्स…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के मोगा जिले से अगले वर्ष होने…
भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने आज तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक…