आज देशभर में रामनवमी धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। यह त्योहार भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के अवतरण का प्रतीक है। रामनवमी चैत्र माह की नौवीं तिथि को मनाई जाती है। रामनवमी से पूर्व नौ दिन का उपवास रखा जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ मानवता की सेवा का संदेश देता है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि यह अवसर लोगों को त्याग और निस्वार्थ प्रेम के मूल्यों को अपनाने को प्रेरित करता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रामनवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर दो अलग-अलग संदेश पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने कहा: “सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!”
‘सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्री राम का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहे तथा हमारे सभी प्रयासों में हमारा मार्गदर्शन करता रहे। मैं आज रामेश्वरम जाने के लिए उत्सुक हूँ!”
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका आतंकवाद के हर…
आईपीएल क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में डेल्ही कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की…
पेट्रोल की कीमतों में आज दो रुपये 61 पैसे और डीजल में दो रुपये 71…