बिज़नेस

रिर्जव बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में नकदी की कमी दूर करने के लिए 3 लाख करोड़ रुपये डालने की घोषणा की

रिज़र्व बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में नकदी की समस्‍या दूर करने के लिए नए उपायों की घोषणा की है। बैंक ने आगामी दिनों में खुले बाजार परिचालन-ओ.एम.ओ. और विदेशी मुद्रा की खरीद फरोख्‍त के माध्यम से लगभग 3 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके अंतर्गत रिज़र्व बैंक दो लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीदेगा। इसके अलावा, रिज़र्व बैंक 10 अरब डॉलर की खरीद फरोख्‍त करेगा। इससे बैंकिंग प्रणाली में नकदी बढ़ेगी।

वर्तमान तरलता और वित्तीय परिस्थितियों की समीक्षा के बाद, भारतीय रिज़र्व बैंक ने निर्णय लिया है कि सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद चार किस्तों में की जाएगी। प्रत्येक किस्त 50,000 करोड़ की होगी, जो 29 दिसंबर 2025, 05 जनवरी 2026, 12 जनवरी 2026 और 22 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। डॉलर–रुपया स्वैप नीलामी 13 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। रिज़र्व बैंक ने कहा कि वह तरलता और बाजार स्थितियों में हो रहे बदलावों पर लगातार नज़र रखेगा और सुव्यवस्थित तरलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार कदम उठाते रहेंगे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

4 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

5 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

5 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

5 घंटे ago