बिज़नेस

RBI ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर 6% किया, सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि अनुमान को भी घटाकर साढे छह प्रतिशत किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 25 आधार अंकों की कमी की है। अब रेपो दर छह प्रतिशत हो गई है। रिजर्व बैंक ने पांच वर्ष में लगातार दूसरी बार रेपो दर घटाई है। इससे पहले फरवरी में रेपो दर कम की गई थी। आज मुम्‍बई में रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने बताया कि छह सदस्‍यों की मौद्रिक समिति ने इस वित्‍त वर्ष की पहली बैठक में सर्व-सम्‍मति से रेपो दर कम करने का फैसला किया। उन्‍होंने कहा कि खुदरा महंगाई दर 2025-26 में चार प्रतिशत रहने की संभावना है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज कहा कि वैश्विक व्यापार से जुडी अनिश्चितताओं के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, विकास की संभावित दर को 6 दशमलव 7 से घटाकर 6 दशमलव 5 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि, भारत के कृषि क्षेत्र की विकास संभावनाएं उज्ज्वल बनी हुई हैं, मैनुफैक्‍चरिंग क्षेत्र में भी सक्रियता दिखाई दे रही है तथा सर्विसेज क्षेत्र में भी मजबूती देखी जा रही है। तेज़ी से बदलती व्यापर स्थितयों के चलते, एमपीसी ने आज अपने रुख को न्‍यूट्रल से बदलकर एकोमोडेटिव कर दिया। आगे बढ़ते हुए, गवर्नर ने कहा कि भविष्य में किसी भी झटके की अनुपस्थिति में, एमपीसी केवल दो विकल्पों पर ही विचार करेगी – यथास्थिति या दर में कटौती। निशा रानी के साथ मैं अंकिता आपटे, आकाशवाणी समाचार, मुंबई।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

1 घंटा ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

3 घंटे ago