जवाबी शुल्क लगाने का अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का फैसला लागू हो गया है। इसमें चीन से आयात पर 104 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है। नई शुल्क व्यवस्था राष्ट्रपति ट्ंरप की उस घोषणा के बाद लागू हुई है जिसमें उन्होंने चीन को अमरीकी सामान पर लगाए गए 34 प्रतिशत जवाबी शुल्क को वापस लेने की चेतावनी दी थी। गोल्डमैन सैक्स के अनुसार इससे चीन की अर्थव्यवस्था को बड़ा धक्का लग सकता है और उसकी वृद्धि दर दो दशमलव चार प्रतिशत तक घट सकती है।
इस बीच, भारत से आयात पर लगाया गया 26 प्रतिशत शुल्क भी आज से लागू हो गया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में कहा कि सरकार द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फरवरी में इस संबंध में फैसला कियाा था। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने कई मोर्चों पर बात की है जो सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
इस सप्ताह के शुरू में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने शुल्क की स्थिति पर विचार विमर्श किया था। अमरीकी अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों ने निष्पक्ष और संतुलित व्यापार संबंध के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…