बिज़नेस

RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत पर कायम रखा

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उपभोक्ता मांग तथा निवेश बेहतर रहने की संभावना के बीच चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि के अनुमान को 7.2 प्रतिशत पर कायम रखा है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने दूसरी तिमाही के अपने वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रही। पहले इसके 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। इसके अलावा आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही के अपने वृद्धि दर के अनुमान को क्रमश: 7.3 और 7.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया है।

आरबीआई ने अगस्त में अपनी पिछली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर के 7.2 प्रतिशत पर रहने का ही अनुमान लगाया था। गवर्नर दास ने चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि भारत की वृद्धि गाथा कायम है क्योंकि वृद्धि को रफ्तार देने वाले कारक उपभोग तथा निवेश मांग में मजबूती है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मांग में महत्वपूर्ण हिस्सा रखने वाले निजी उपभोग की संभावनाएं बेहतर हैं क्योंकि कृषि परिदृश्य और ग्रामीण मांग की स्थिति बेहतर हुई है। सेवाओं में तेजी से शहरी मांग को भी समर्थन मिलेगा। केंद्र और राज्यों के सरकारी खर्च के बजट अनुमान के अनुरूप तेजी पकड़ने की उम्मीद है।’’

गवर्नर ने कहा कि उपभोक्ता और कारोबारी भरोसे से निवेश गतिविधियों को लाभ होगा। इसके अलावा सरकार निवेश पर जोर दे रही है और बैंकों तथा कॉरपोरेट जगत का बही-खाता भी मजबूत है। उन्होंने कहा, ‘‘इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमारा अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहेगी।

दूसरी तिमाही में इसके सात प्रतिशत, तीसरी में 7.4 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अगले वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।’’

Editor

Recent Posts

IMF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…

4 सेकंड ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेक गणराज्य के उप प्रधानमंत्री कारेल हवलिचेक से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में चेक गणराज्य के उप प्रधानमंत्री और…

1 मिनट ago

IMD ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…

4 घंटे ago

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

6 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

6 घंटे ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

6 घंटे ago