बिज़नेस

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्तमान वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्तमान वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। वार्षिक रिपोर्ट में बैंक ने कहा है कि वर्ष 2024-25 के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर समान रूप से 7 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत गति से बढ़ी। इस दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि पिछले वर्ष के 7 प्रतिशत से बढ़कर 7 दशमलव 6 प्रतिशत हो गई। देश की अर्थव्यवस्था का परिदृश्य सुदृढ बना हुआ है। व्यापक आर्थिक बुनियादी आधार और कॉर्पोरेट क्षेत्र मजबूत है, साथ ही बाहरी आर्थिक क्षेत्र में भी उबरने की शक्ति मौजूद है।

रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी प्रतिभूतियों से ब्याज आय में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण वित्त वर्ष 2023-24 में केंद्रीय बैंक की आय में वार्षिक आधार पर लगभग 17 प्रतिशत की बढोतरी हुई।

Editor

Recent Posts

IMD ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…

2 घंटे ago

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

4 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

4 घंटे ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

4 घंटे ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

4 घंटे ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

4 घंटे ago