मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में शामिल हुए उन सभी एक हजार 563 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा 23 जून को होगी, जिन्हें परीक्षा में ग्रेस या पूरक अंक मिले थे। आज जारी एक अधिसूचना में, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने कहा कि वह शीघ्र ही एक सार्वजनिक सूचना जारी करेगी और इन उम्मीदवारों से ईमेल के माध्यम से भी संपर्क करेगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें आधिकारिक सूचना प्राप्त हो। एनटीए ने कहा है कि दोबारा परीक्षा का निर्णय एनटीए की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के अनुसार लिया गया है, सभी एक हजार 563 छात्रों को दिए गए अनुग्रह या पूरक अंक वापस ले लिए गए हैं।
इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी परीक्षा के पेपर कथित तौर पर लीक होने की बात से इनकार किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नीट परीक्षा में कोई भ्रष्टाचार नहीं है। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने नीट मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। नीट परीक्षा में कथित विसंगतियों पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी पैदा करने के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया कि केंद्र उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में पहली बार शीर्ष स्थान पर आ गया है। पाकिस्तान में…
ईरान ने इस्राएल के दिमोना और अराद शहर को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में किसी निर्वाचित सरकार का सबसे अधिक समय तक नेतृत्व करने…
रूस से कच्चा तेल लेकर एक और समुद्री जहाज एक्वा टाइटन कर्नाटक के मेंगलुरु पहुंच…
सात विकसित देशों के समूह जी-7 ने पश्चिम एशिया के कई देशों में असैन्य और…
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज अराद के महापौर यायर मायान के साथ बातचीत…