बिज़नेस

RECPDCL ने राजस्थान-IV एच-1 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मैसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी तथा विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में महारत्न सीपीएसयू आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने एक परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज़ व्हीकल), राजस्थान-IV एच-1 पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मैसर्स पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) को 15 अक्टूबर, 2024 को गुरुग्राम में सौंपा।

मैसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल), बीओओटी (बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) के आधार पर उपरोक्त ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के विकास के लिए, बीपीसी (बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर) आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसमिशन सर्विस प्रोवाइडर (टीएसपी) के रूप में उभरा है।

इस परियोजना में 765/400 केवी (2×1500 एमवीए), 400/220 केवी (2×500 एमवीए) और 220/132 केवी (3×200 एमवीए) कुरावार सब-स्टेशन की स्थापना 2×330 एमवीएआर, 765 केवी बस रिएक्टर और 1×125 एमवीएआर, 420 केवी बस रिएक्टर के साथ-साथ संबद्ध कार्य शामिल हैं।

इस एसपीवी को आरईसीपीडीसीएल के सीईओ टी एस सी बोश द्वारा आरईसीपीडीसीएल, पीजीसीआईएल और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के कंपनी सचिव सत्यप्रकाश दास को सौंपा गया। परियोजना को 24 महीनों में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

11 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

11 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

11 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

11 घंटे ago