insamachar

आज की ताजा खबर

Normal life disrupted in Odisha due to continuous rainfall caused by a low-pressure area.
भारत मौसम

उड़ीसा में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

उडीसा के उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल और उत्तरी उडीसा तटों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण यह बारिश तेज हो रही है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मौसम विभाग ने आज और कल उडीसा में अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है।

बालासोर जिले में बाढ का नया खतरा पैदा हो रहा है क्‍योंकि लगातार बारिश के बीच सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार राजघाट पर नदी का जलस्तर 8 दशमलव आठ-चार मीटर था। जबकि इसका खतरे का निशान 10 दशमलव तीन-छह मीटर है। झारखंड में गलुडीह बैराज के 6 गेट खोल दिए गए हैं जिससे नदी का जलस्तर और बढ़ाने की चिंता बढ़ गई है। जलेश्वर भोगराई और बालिपाल के निचले इलाकों में फिर से बाढ़ आ सकती है। आईएमडी का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान इस सिस्टम के और मजबूत होने और पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *