भारत

क्षेत्रीय श्रम संस्थान, चेन्नई को क्षमता निर्माण आयोग द्वारा “उत्तम” के रूप में मान्यता दी गई

श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत कार्यरत डीजीएफएएसएलआई के अधीनस्थ कार्यालय, चेन्नई, तमिलनाडु के क्षेत्रीय श्रम संस्थान को क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) द्वारा राष्ट्रीय नागरिक सेवा प्रशिक्षण संस्थानों (एनएससीएसटीआई) के मानकों के तहत 6890-एन की मान्यता प्रदान की गई है, जो इसके द्वारा प्रदान की गई उत्कृष्ट सेवाओं और व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में बनाए गए उच्च मानकों के लिए मान्य है। मूल्यांकन विभिन्न स्तरों पर संस्थान द्वारा अपनाई गई सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली के निरीक्षण के आधार पर किया गया था। क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) और एनएससीएसटीआई की टीम ने साइट पर मूल्यांकन किया और “उत्तम” की ग्रेडिंग के साथ मान्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया।

वर्ष 1960 में रोयापेट्टा में किराए के परिसर में स्थित अपने सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र के साथ स्थापित, संस्थान वर्तमान स्थान नंबर 1, सरदार पटेल रोड, अड्यार में अपने स्वयं के परिसर में स्थानांतरित हो गया। संस्थान का औपचारिक उद्घाटन 1963 में तत्कालीन माननीय केंद्रीय श्रम मंत्री डी. संजीवय्या की उपस्थिति में तमिलनाडु के तत्कालीन माननीय मुख्यमंत्री एम. भक्तवथचलम द्वारा किया गया था।

यह संस्थान देश के दक्षिणी क्षेत्र के हितधारकों की ओएसएच आवश्यकताओं को पूरा करता है, जिसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना राज्य और पुडुचेरी, लक्षद्वीप तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।

अपने निरंतर प्रयासों के माध्यम से संस्थान ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हितधारकों की क्षमता निर्माण में मदद की है। डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी (डीआईएस), एसोसिएट फेलो इन इंडस्ट्रियल हेल्थ (एएफआईएच) आदि जैसे नियमित पाठ्यक्रमों के अलावा, उद्योगों और अन्य हितधारकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए संस्थान प्रतिभागियों के विभिन्न समूहों के लिए नियमित रूप से अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम और जागरूकता सत्र भी आयोजित करता है। एनएससीएसटीआई के तहत सीबीसी के साथ संस्थान के प्रत्यायन ने एक स्थायी भविष्य की दिशा में ओएसएच के क्षेत्र में परिवर्तन और उन्नति के साथ एक सहयोगी और सहायक मोड में अपनी गतिविधियों को संरेखित करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

12 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

12 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

12 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

12 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

12 घंटे ago