भारत

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए पंजीकरण 25 लाख तक पहुंचा; 22,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को उपचार लाभ मिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 अक्टूबर, 2024 को आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना शुरू करने के 2 महीने से भी कम समय में इस विस्तारित योजना के लिए 25 लाख पात्र व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया है जो अपने आप में एक विशिष्ट उपलब्धि है।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के शुभारंभ के बाद से पात्र व्यक्तियों ने 40 करोड़ रुपये से अधिक के उपचार का लाभ उठाया है, जिससे 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 22000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिला है। वरिष्ठ नागरिकों ने कोरोनरी एंजियोप्लास्टी, हिप फ्रैक्चर/रिप्लेसमेंट, पित्ताशय निकालना, मोतियाबिंद सर्जरी, प्रोस्टेट रिसेक्शन, स्ट्रोक, हेमोडायलिसिस, एंटरिक फीवर और अन्य ज्वर संबंधी बीमारियों के लिए उपचार कराया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 अक्टूबर, 2024 को 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के विस्तार की घोषणा की। इस विस्तार के तहत, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को “आयुष्मान वय वंदना कार्ड” मिल रहा है, जो उन्हें स्वास्थ्य सेवा लाभ प्राप्त करने में मदद करेगा।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बावजूद 5 लाख रुपये का निःशुल्क स्वास्थ्य कवर प्रदान करता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलता है। वरिष्ठ नागरिक जो पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें अपनी मौजूदा योजना के बीच चयन करना होगा या आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अतिरिक्त, निजी स्वास्थ्य बीमा कवरेज वाले व्यक्ति या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के सदस्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभ उठाने के पात्र हैं।

यह कार्ड लगभग 2000 चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए उपचार प्रदान करता है और पहले दिन से ही सभी पहले से मौजूद बीमारियों को कवर करता है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। इस यात्रा…

13 घंटे ago

ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग योजना को मान्यता दी

भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर, ब्रिटेन ने भारत की कार्बन…

13 घंटे ago

बेंगलुरु में वनों पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक आयोजित हुई

वन क्षेत्र में सहयोग पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 7वीं बैठक 8 सितंबर…

13 घंटे ago

भारत और मोरक्को के बीच संयुक्त रक्षा समिति की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और मोरक्को के बीच संयुक्त रक्षा समिति की पहली बैठक 8 सितंबर 2026 को…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मोइरांग में आईएनए संग्रहालय और सैनिक स्कूल इम्फाल का दौरा किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज मणिपुर के मोइरांग में आईएनए संग्रहालय का दौरा किया…

15 घंटे ago