भारत

CBSE 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए पंजीकरण आज से शुरू

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों का पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। सीबीएसई की अधिसूचना के अनुसार पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अक्‍टूबर है। सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय cbse.gov.in. पर अपने छात्रों का पंजीकरण करवा सकते है। अधिसूचना में बताया गया है कि 2025-26 सत्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में वे सभी छात्र परीक्षा दे सकेंगे जिनका नाम और विवरण उनके स्‍कूलों की ओर से दाखिल करा दिया गया है।

स्‍कूलों को छात्रों का विवरण दाखिल करने से पहले सीबीएसई पोर्टल पर खुद का भी पंजीकरण कराना होगा। सीबीएसई ने कहा है कि स्‍कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अनाधिकृत और असंबद्ध संस्‍थानों के छात्र उनकी स्‍कूल में नियमित कक्षाओं में भाग नहीं ले रहे हैं। बोर्ड ने यह भी कहा है कि छात्रों को सीबीएसई के अलावा किसी अन्‍य बोर्ड में पंजीकृत नहीं करवाया जा सकता। स्‍कूलों से कहा गया है कि छात्र का नाम, उसके माता-पिता या अभिभावक का नाम, विषयों के नाम और अन्‍य सूचना को सही तरीके से दाखिल करें।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

2 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

3 घंटे ago