दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक अवैध खदान से बचावकर्मियों ने 36 शव और 82 जीवित लोगों को निकाला
दक्षिण अफ्रीका में राहत दल ने दो दिनों के बचाव अभियान में सोने की एक अवैध खदान से 36 शव और 82 जीवित लोगों को बाहर निकाला। बचाव अभियान जारी है क्योंकि अब भी सैकड़ों लोगों के खदान में दबे होने की आशंका है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जीवित बचे 82 लोगों को अवैध खनन, अतिक्रमण और प्रवासन अधिनियम के उल्लंघन के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।
पिछले वर्ष अगस्त में, पुलिस ने देश में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। खनिकों को बाहर आने पर मजबूर करने के लिए महीनों तक भोजन और पानी की आपूर्ति रोक दी गयी थी। दक्षिण अफ्रीका में, बिना लाइसेंस वाले खनिकों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जाता है।