बिज़नेस

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर को 50 आधार अंक घटाकर पांच दशमलव पांच प्रतिशत किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर में पचास आधार अंकों की कमी कर दी है। इस कटौती के बाद रेपो दर छह प्रतिशत से घटकर साढ़े पांच प्रतिशत हो गई है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की आज सम्‍पन्‍न हुई तीन दिवसीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इस कटौती के बाद बैंक अपने ऋण देने की दरों में भी कमी ला सकते हैं। तरलता समायोजन सुविधा के तहत स्थायी जमा सुविधा दर को पांच दशमलव दो-पांच प्रतिशत किया गया है। इसके अलावा सीमांत स्थायी सुविधा और बैंक दर को पांच दशमलव सात-पांच प्रतिशत किया गया है।

मौद्रिक नीति समिति ने मौजूदा वित्‍त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्‍पाद विकास दर को साढे छह प्रतिशत पर रखा है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

28 मिनट ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

52 मिनट ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

53 मिनट ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

1 घंटा ago