अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। यह निर्णय भारत के सर्वोच्च न्यायालय की अपील और निर्देश को देखते हुए किया गया है।
एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने एक बयान में कहा कि वे आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का संज्ञान लेने और देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के व्यापक मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की सराहना करते हैं। डॉक्टरों की एसोसिएशन ने राष्ट्रीय कार्यदल के गठन का भी स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जाहिर कि इससे मुद्दों का शीघ्र और प्रभावकारी समाधान किया जा सकेगा।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…
विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…
भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर उत्पाद शुल्क में तत्काल प्रभाव से 10…
जापान सरकार ने भारत को शहरी परिवहन, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में चार परियोजनाओं के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण…