गणतंत्र दिवस परेड 2025 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सेवाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ)/अन्य सहायक बलों के मार्चिंग दस्तों और विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों की झांकियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए जजों के तीन पैनल गठित किए गए थे। पैनल ने निम्नलिखित परिणाम घोषित किए हैं:
- सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी – जम्मू और कश्मीर राइफल्स दल
- सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – दिल्ली पुलिस मार्चिंग दल
शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/संघ राज्य क्षेत्र)
- प्रथम – उत्तर प्रदेश (महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास)
- दूसरा – त्रिपुरा (शाश्वत श्रद्धा: त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा-खर्ची पूजा)
- तीसरा – आंध्र प्रदेश (एटिकोप्पका बोम्मलु-पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने)
केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी
- जनजातीय कार्य मंत्रालय (जनजातीय गौरव वर्ष)
- विशेष पुरस्कार :
- केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (भारतीय संविधान के 75 वर्ष)
- ‘जयति जय ममः भारतम्’ डांस ग्रुप