अंतर्राष्ट्रीय

तोरखम और चमन क्षेत्रों से अफ़ग़ान शरणार्थियों की वापसी फिर से शुरू

तोरखम और चमन क्षेत्रों से अफ़ग़ान शरणार्थियों की वापसी फिर से शुरू हो गई है। यहां से लगभग दस हजार सात सौ लोग अफ़ग़ानिस्तान में प्रवेश कर चुके हैं। अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच स्थित तोरखम सीमा आज दो हफ्तों के बाद फिर से खोल दी गई है। बीते दिनों हुई झड़पों के बाद इसे बंद कर दिया गया था। यह निर्णय 19 अक्टूबर को दोहा में दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम के बाद लिया गया है। दोनों देशों के बीच व्यापार अब भी स्थगित है। अधिकारियों ने बताया है कि यह सीमा वर्तमान में केवल शरणार्थियों की आवाजाही के लिए ही खोली गई है।

Editor

Recent Posts

FIU-इंडिया) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एक व्यापक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों के विरूद्ध भारत की लड़ाई सुदृढ़ करने की दिशा में…

1 घंटा ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ वीरता दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस…

2 घंटे ago

भारत और भूटान ने पुनात्सांगचू-II जलविद्युत परियोजना के टैरिफ दर नियम और रिएक्टिव पावर एक्सचेंज संबंधी लेखा प्रणाली पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल चार दिन की यात्रा पर आज भूटान पहुंचे। उनकी यात्रा…

2 घंटे ago

गुजरात टाइटन्‍स ने रोमांचक मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स को एक रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने देल्ही कैपिटल्स को सिर्फ़ एक रन…

9 घंटे ago