भारत

ईरानी सेना द्वारा जब्त मालवाहक पोत एमएससी एरीज पर सवार भारतीय महिला कैडेट की वतन वापसी

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मालवाहक जहाज एमएससी एरीज़ के चालक दल में शामिल केरल की कैडेट एन टेसा जोसेफ आज दोपहर कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई हैं। मंत्रालय ने कहा है कि तेहरान में भारतीय दूतावास और ईरान सरकार के सम्मिलित प्रयासों से यह सफलता मिली है। तेहरान में भारतीय दूतावास इस मामले से अवगत है और मालवाहक जहाज के शेष 16 भारतीय चालक दल के सदस्यों के संपर्क में है। इन सदस्‍यों का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है और वे अपने परिवारों के संपर्क में हैं।

भारतीय दूतावास एमएससी एरीज जहाज के चालक दल के अन्‍य सदस्‍यों के हित में ईरान के अधिकारियों के साथ भी संपर्क में है। इससे पहले, विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने इस मुद्दे पर ईरान के विदेश मंत्री आमिर अब्‍दोल्‍लाहियान से बातचीत की थी।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

25 मिनट ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

28 मिनट ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

31 मिनट ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

41 मिनट ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

60 मिनट ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

1 घंटा ago