विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वापसी टेस्ट में शानदार शतक की बदौलत ताजा जारी आईसीसी रैंकिंग में छठे स्थान पर प्रवेश किया लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली तालिका में खिसक गये।
ऋषभ पंत (731 रेटिंग अंक) ने चेन्नई बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के पहले मैच में शतक जड़ा था। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठे जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (751) टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक की बदौलत पांचवें स्थान पर पहुंच गये।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हालांकि शीर्ष 10 में अपना स्थान बरकरार रखा है लेकिन वह पांच स्थान खिसक गये हैं और 10वें स्थान पर बने हुए हैं। उनके 716 रेटिंग अंक हैं। कोहली को भी पांच स्थान का नुकसान हुआ जिससे वह शीर्ष 10 से बाहर हो गये और अब वह तालिका में 12वें स्थान पर हैं।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…