आईपीएल क्रिकेट में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट और मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंटस को 54 रन से हराया
आईपीएल क्रिकेट में कल रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डेल्ही कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। 163 रन के लक्ष्य के जवाब में बेंगलुरु ने 18 ओवर और तीन गेंद में चार विकेट पर 165 रन बनाए।
एक अन्य मुकाबले में कल मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंटस को 54 रन से हराया। 216 रन के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 161 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। जयपुर में ये मैच शाम साढे सात बजे से खेला जायेगा।