रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग का ख़िताब जीत लिया है। कल फाइनल में, बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 203 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दो गेंद शेष रहते ही चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान स्मृति मंधाना ने 87 और जॉर्जिया वॉल ने 79 रन बनाए।
दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रन बनाए। लाउरा वोल्वाट ने 44 जबकि चिनले हेनरी ने 35 रन बनाए। महिला प्रीमियर लीग के लगातार चौथे फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की यह चौथी हार थी।
स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच और गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…