भारत

अरुणाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा की भारी बहुमत से जीत

अरुणाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। 15 दिसंबर को हुए जिला परिषद और ग्राम पंचायतों के चुनावों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया। इटानगर नगर निगम में भी भाजपा ने 20 में से 14 वार्ड जीतकर निर्णायक जीत दर्ज की। हालांकि, क्षेत्रीय पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल-पीपीए ने पासीघाट नगर परिषद में आठ में से पांच, भाजपा ने दो तथा निर्दलीय ने एक वार्ड से जीत दर्ज की। विपक्षी कांग्रेस का इटानगर और पासीघाट में खाता भी नहीं खुला।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी पार्टी की इस शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। राज्य चुनाव आयोग ने कल रात इस चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित किये। भाजपा ने 59 निर्विरोध सीटों सहित जिला परिषद की 245 सीटों में से 170 सीटें जीतीं। जिला स्तरीय स्थानीय निकायों में भाजपा का स्पष्ट वर्चस्व स्थापित हो गया है। पीपीए 28 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस सात सीटें जीतने में कामयाब रही।

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जन पार्टी-एनपीपी ने एक निर्विरोध सीट सहित पांच सीटें जीतीं, जबकि निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने 23 सीटें हासिल कीं। ग्राम पंचायत चुनावों में भी भाजपा का प्रदर्शन इसी तरह का रहा। भाजपा ने 8 हजार 208 सीटों में से 6 हजार 85 सीटें जीतीं, इनमें 5 हजार 211 निर्विरोध सीटें शामिल हैं। पीपीए ने 386 निर्विरोध सीटों सहित 648 सीटें जीतीं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 280 निर्विरोध सीटों सहित 627 सीटें हासिल कीं। कांग्रेस ने 111 निर्विरोध सीटों के साथ 216 ग्राम पंचायत सीटें जीतीं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 159 निर्विरोध सहित 396 सीटें अपने नाम कीं। एनपीपी ने 81 निर्विरोध सीटों सहित 160, लोक जनशक्ति पार्टी ने 27 और आम आदमी पार्टी ने एक सीट जीती।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पंचायत चुनावों में जीत और सुशासन की राजनीति के प्रति समर्थन के लिए अरुणाचल प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस जीत से राज्य में तेजी से विकास के लिए निरंतर काम करने का संकल्प और मजबूत हुआ है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

8 मिनट ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

1 घंटा ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे खंड पर बने वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

अमरीका द्वारा ईरान के बंदरगाह की नाकेबंदी की घोषणा के बाद तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर के पार

ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।…

3 घंटे ago