रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूस यूक्रेन पर समझौते की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है, लेकिन मुख्य उद्देश्य अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है। दिमित्री पेस्कोव ने एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई बार यूक्रेन के साथ समझौते को शीघ्र शांतिपूर्ण निष्कर्ष पर पहुँचाने की अपनी इच्छा व्यक्त की है।
रूस ने कहा है कि कोई भी शांति समझौता यूक्रेन द्वारा चार क्षेत्रों से सेना वापस बुलाने, नेटो में शामिल होने की इच्छा त्यागने और नेटो सैनिकों की तैनाती रोकने पर निर्भर करता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस सप्ताह रूस के साथ शांति वार्ता का एक नया दौर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
14 जुलाई को, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका नाटो के माध्यम से यूक्रेन को हथियार भेजेगा। उन्होंने 50 दिनों में युद्धविराम समझौता नहीं होने पर रूस पर कड़े शुल्क लगाने की धमकी दी। रूस ने ट्रम्प के 50 दिनों के अल्टीमेटम को अस्वीकार कर दिया है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत की ईंधन आयात पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और दीर्घकालिक…
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया…
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपालों की…
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से ग्यारह मार्च तक होने…
भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के…