उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे पत्र में जगदीप धनखड़ ने कहा कि स्वास्थ्य प्राथमिकता और चिकित्सा परामर्श का पालन करते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। जगदीप धनखड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रिपरिषद के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की। जगदीप धनखड़ ने कहा कि सांसदों से मिले स्नेह और विश्वास को वे हमेशा अपनी स्मृति में संजोए रखेंगे।
उन्होंने कहा कि इस महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में मिले अमूल्य अनुभवों और विचारों के लिए वे बहुत आभारी हैं।
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी…