अंतर्राष्ट्रीय

रूस ने भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों की कल 78वीं वर्षगांठ थी। रूस ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत के साथ मैत्री संबंध लगातार बढ़ते रहेंगे। रूस के विदेश मंत्रालय ने टेलीग्राम पर साझा किए गए संदेश में भारत को बधाई दी और द्विपक्षीय संबंधों के मजबूत होने पर विश्‍वास व्‍यक्‍त किया। रूस ने भारत के साथ सामरिक भागीदारी मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की और एक बार फिर कहा कि वह संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्‍थायी सदस्‍यता का समर्थन करता है।

रूस ने भारत के साथ गहरे व्‍यापार संबंधों को भी स्‍वीकार किया, जो इस वर्ष साठ अरब अमरीकी डॉलर से अधिक पहुंच गया है। रूस ने कहा है कि भारत के साथ परमाणु ऊर्जा का भी महत्‍व है और इस दिशा में कुंडकुलम परमाणु विद्युत संयंत्र परियोजना में सहयोग एक महत्‍वपूर्ण क्षेत्र है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

7 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

8 घंटे ago