भारत

रूस का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्‍ली में 19 मार्च से 21 मार्च तक होने वाले स्‍मार्ट सिटीज इंडिया एक्‍सपो 2025 में भाग लेगा

रूस का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्‍ली में 19 मार्च से 21 मार्च तक होने वाले स्‍मार्ट सिटीज इंडिया एक्‍सपो 2025 में भाग लेगा। इसका नेतृत्‍व मॉस्‍को शासन के मंत्री और भारत के साथ व्‍यावसायिक सहयोग परिषद के अध्‍यक्ष सर्गेई चेरेमिन करेंगे।

स्‍मार्ट सिटीज इंडिया एक्‍सपो डिजिटल प्रौद्योगिकी, सतत विकास और शहरी नवाचार के क्षेत्रों के दिग्‍गजों को एक साथ लाने के लिए विश्‍व का एक विशाल मंच है। इस वर्ष इस प्रदर्शनी में 12 सौ से अधिक प्रतिभागी और तीन सौ 50 स्‍टार्टअप्‍स के भाग लेने की संभावना है, जो 55 हजार से अधिक लोगों के समक्ष अत्‍याधुनिक विकास के लिए किये गए अपने प्रयासों को प्रस्‍तुत करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान चेरेमिन मॉस्‍को के निवेश अवसरों की जानकारी देंगे, वहां दीर्घकालिक आर्थिक विकास और आरामदेह शहरी वातावरण के निर्माण के उद्देश्‍य से शुरू की गई प्रमुख पहलों के बारे में बतायेंगे। इसके साथ ही वे अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोगियों के लिए उपलब्‍ध अवसरों के बारे में भी जानकारी देंगे।

इसके अतिरिक्‍त प्रदर्शनी में मॉस्‍को की ओर से शहरी माहौल के डिजिटल विकास, परिवहन संबंधी बुनियादी ढांचे, पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी और सुरक्षा संबंधी उन्‍नत सुविधाओं और समाधानों को भी दर्शाया जाएगा।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

20 मिनट ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

1 घंटा ago

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत INS तारागिरी को अपने बेड़े में शामिल किया

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आई.एन.एस. तारागिरी को…

2 घंटे ago

शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को एक अलग श्रेणी के अंतर्गत मानित विश्वविद्यालय घोषित किया

शिक्षा मंत्रालय ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण…

2 घंटे ago

सरकार ने राज्यों को एलपीजी, अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी…

2 घंटे ago