insamachar

आज की ताजा खबर

Russian Federation Foreign Minister Sergey Lavrov met with PM Narendra Modi today.
भारत

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। विदेश मंत्री लावरोव ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में दिसंबर 2025 में हुई दोनों नेताओं की बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री ने यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया की स्थिति सहित, पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बढ़ने के सर्वोत्तम मार्ग के रूप में संवाद और कूटनीति के पक्ष में भारत के सतत् रुख को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री लावरोव से राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करने का अनुरोध किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *