रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर के मौके पर यूक्रेन से चल रहे युद्ध में 30 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा की
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के मौके पर, यूक्रेन से चल रहे युद्ध में 30 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा की है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन भी ऐसा ही करेगा। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ईस्टर युद्ध विराम को 30 दिनों तक बढ़ाने का आह्वान किया है।