insamachar

आज की ताजा खबर

Russian President Vladimir Putin arrived in New Delhi to participate in the BRICS summit.
भारत मुख्य समाचार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंचे

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज नई दिल्ली पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि भारत और रूस के बीच लंबे समय से विशेष रणनीतिक साझेदारी पर आधारित मजबूत और बहुआयामी संबंध हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *