अंतर्राष्ट्रीय

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद दिया

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर ध्‍यान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप समेत विश्‍व के कई नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ कल एक संयुक्त संवाददाता सम्‍मेलन में राष्ट्रपति पुतिन ने कई वैश्विक चुनौतियों के बावजूद युद्धग्रस्त क्षेत्र में शांति लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील तथा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपतियों समेत विश्व के कई नेताओं के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा था कि भारत शांति का पक्षधर है।

दुनिया की एक ये सोच रही है कि भारत न्‍यूट्रल है, भारत न्‍यूट्रल नहीं है। भारत का अपना पक्ष है और भारत का पक्ष है शांति। हम पहले दिन से ही और मैंने राष्‍ट्रपति पुतिन को उनकी मौजूदगी में मीडिया के सामने कहा था कि ये समय युद्ध का नहीं है और मेरा ये कनविक्‍शन है कि समस्‍याओं का समाधान युद्ध के मैदानों में नहीं निकलता है, वो टेबल पर चर्चा करके ही निकलता है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

13 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

13 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

14 घंटे ago