insamachar

आज की ताजा खबर

EAM S. Jaishankar discussed enhancing bilateral cooperation during a meeting with Brunei Foreign Minister Prince Abdul Mateen.
भारत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुनेई के विदेश मंत्री प्रिंस अब्दुल मतीन के साथ बैठक में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज ब्रुनेई के विदेश मंत्री प्रिंस अब्दुल मतीन के साथ बैठक में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ड्रोन और डिजिटल नवाचार जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। फिलीपींस के मनीला में आसियान क्षेत्रीय मंच की बैठकों के दौरान यह वार्ता हुई। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देश भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अनुरूप द्विपक्षीय एजेंडा आगे बढ़ाने और आसियान ढांचे के अंतर्गत बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *