बिज़नेस

SAIL ने वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम घोषित किए

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान, कंपनी के ईबीआईटीडीए में पिछले वर्ष की इसी अवधि (सीपीएलवाई) की तुलना में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जो इसके स्थिर कोर प्रदर्शन को दर्शाता है। यद्यपि, सस्ते आयात के कारण घरेलू स्टील बाजार में (एनएसआर) में गिरावट के परिणामस्वरूप परिचालन से राजस्व प्रभावित हुआ। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के लाभ पर कम शुद्ध बिक्री प्राप्ति (एनएसआर) और असाधारण वस्तुओं से संबंधित समायोजन का असर पड़ा।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष श्री अमरेंदु प्रकाश ने पहली तिमाही के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “घरेलू इस्पात की खपत में निरंतर वृद्धि जारी है, जो पारंपरिक और उभरते दोनों क्षेत्रों द्वारा संचालित है। इसके अतिरिक्त, हाल ही के बजट में घोषित अवसंरचना के क्षेत्र में चल रहे सरकारी निवेश से विकास में वृद्धि होने की आशा है। घरेलू इस्पात क्षेत्र के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) अपने उत्पादन में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। सस्ते आयात से उत्पन्न चुनौतियों का भविष्य में उचित तरीके से समाधान किए जाने की आशा है।”

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

10 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

10 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

11 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

11 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

11 घंटे ago