भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महात्मा गांधी के नेतृत्व में आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन को स्वाधीनता संग्राम में एक महत्वपूर्ण क्षण बताया है। इस अवसर पर एक वीडियो संदेश में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि औपनिवेशिक शासन से स्वाधीनता के लिए भारत के संघर्ष में भारत छोड़ो आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसी आंदोलन में बिटिश राज से मुक्ति के लिए पूरे देश को संकल्पित कर दिया है। यह वो समय था जब अंग्रेजी सत्ता के विरोध में भारतीय जनमानस गांव हो, शहर हो, पढे़ हो, अनपढ़ हो, गरीब हो, अमीर हो, कंधे से कंधा मिला करके भारत छोड़ो आंदोलन हिस्सा बने। इसी से प्रेरित होकर आज पूरा देश, हर बुराई के लिए कह रहा है क्विट इंडिया। चारों तरफ एक ही गूंज है, करप्शन क्विट इंडिया, डायनेस्टी क्विट इंडिया, अपीज़मेंट क्विट इंडिया।
कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…
विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय…
बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित…
भारतीय रेल ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन (मंडल) के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये…