स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) के माध्यम से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), जम्मू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से 29 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में सेल के इस्पात भवन स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में हस्ताक्षर किए गए।
बदलते व्यावसायिक परिदृश्य के लिए सक्षम नेतृत्व को विकसित करने की सेल की प्रतिबद्धता के अनुरूप यह सहयोग संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने, वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम कार्य पद्धतियों को अपनाने और नेतृत्व की उत्कृष्टता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
समझौता ज्ञापन पर संजय धर, कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक (एचआर-एल एंड डी), एमटीआई, सेल, और कमांडर केशवन भास्करन (आर), मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, आईआईएम जम्मू ने केके सिंह, निदेशक (कार्मिक), सेल की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। बीएस पोपली, कार्यकारी निदेशक (एचआर), सेल और आईआईएम जम्मू से डॉ. राजेश सिक्का भी इस दौरान उपस्थित थे।
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…
जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…
केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र में…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुखों, रक्षा…