आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 30 सितम्बर 2025

एशिया कप क्रिकेट में भारत की जीत के बाद के घटनाक्रम की खबर आज के ज्‍यादातर अखबारों में छायी हुई है। अमर उजाला ने लिखा है- टीम इंडिया ने पाकिस्‍तानी गृह मंत्री नकवी से नहीं ली ट्रॉफी। जनसत्‍ता लिखता है- पराजित पाक की बचकाना हरकत, ट्रॉफी ले उड़ा मंत्री, एक्‍स पर किया रोना-धोना। दैनिक जागरण की टिप्‍पणी है- नकवी को भारी पड़ेगा ट्रॉफी वाला धोखा। हरिभूमि की सुर्खी है- पाकिस्‍तानी क्रिकेटर ‘सिंदूर’ में मारे गए आतंकियों को देंगे मैच फीस। पत्र ने, ‘हमसे सीखो देशभक्ति’ शीर्षक से लिखा है- सूर्य कुमार ने एशिया कप के सभी मैचों की अपनी फीस पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों और सशस्‍त्र बलों को देने का ऐलान किया।

राजस्‍थान पत्रिका ने नवरात्र में सोने-चांदी की सुनहरी उड़ान शीर्षक से बताया है- एक दिन में सात हजार रुपये महंगी हुई चांदी। राष्‍ट्रीय सहारा के शब्‍द हैं- चांदी पहुंची डेढ़ लाख पर, सोने में पन्‍द्रह सौ तक का उछाल।

वीर अर्जुन की प्रमुख ख़बर है- अगस्‍त में चार प्रतिशत बढ़ा औद्योगिक उत्‍पादन, मोटर वाहन ट्रेलर एवं सेमी ट्रेलर के विनिर्माण में अच्‍छी वृद्धि दर्ज।

पंजाब केसरी ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प द्वारा अमरीका के बाहर बनने वाली सभी फिल्‍मों पर सौ प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने को पहले पन्‍ने पर जगह दी है।

पांच साल बाद फिर शुरू होगी दिल्‍ली में यमुना के किनारों पर छठ पूजा दैनिक जागरण में है।

दैनिक भास्‍कर की हेडलाइन है- मॉनसून का खाता बंद पर बारिश का दौर जारी रहेगा, तीस सितम्‍बर तक की बारिश ही मॉनसूनी रिकार्ड में होती है दर्ज।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

8 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

8 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

8 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

8 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

8 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

22 घंटे ago