insamachar

आज की ताजा खबर

IMD forecast torrential rain in several parts of the country today.
भारत मौसम

देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बृहस्‍पतिवार तक देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज और कल छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कल ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

असम, मेघालय, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्‍काल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक लू चलने की संभावना है। कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में दिन के दौरान गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा, जबकि राजस्थान में रातें गर्म रहेंगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *