केरल में भूस्खलन प्रभावित वायनाड में युद्धस्तर पर तलाश अभियान जारी है। मंगलवार को आई प्राकृतिक आपदा से कथित तौर पर अब तक लगभग तीन सौ लोगों की जान चली गई है।
सशस्त्र बलों के नेतृत्व में चल रहे तलाशी अभियान के चौथे दिन, सेना ने पदावेट्टिकुन्नू क्षेत्र से 4 लोगों को बचाया गया। इनमें एक महिला और एक लड़की शामिल हैं, जिन्हें हवाई मार्ग से ले जाया गया। चूरलमाला, मुंडाकाई, अट्टामाला और चलियार नदी तट के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है।
इन 40 टीमों में 1,500 से अधिक बचावकर्मी हैं। मिट्टी और चट्टान, बोल्डर और उखड़े हुए पेड़ों के विशाल ढेर के बीच भारी मशीनों, स्नाइपर कुत्तों आदि की मदद से खोज अभियान आगे बढ़ रहा है। वायनाड में इस समय 91 राहत शिविरों में 9,000 से अधिक लोग हैं।
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…
सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…
शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…
भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…
भारत ने कहा है कि दिल्ली में कल हुई घटनाओं को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार…