भारत

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में विभिन्न इलाकों में तेज बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसटीआरएफ पुलिस, होम गार्ड, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में बीती 31 जुलाई की रात भारी वर्षा व बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन आज सुबह से फिर से जारी है। ग़ौरतलब है कि प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी में बादल फटने की घटनाओं से जानमाल को भारी क्षति पहुंची है और कुल 55 लोग लापता हैं जबकि 2 की जान चली गई है।

इस बीच, कुल्लू जिले के मलाणा डैम में फंसे शेष चार लोगों को भी बचाव दलों ने आज सुरक्षित निकाल लिया है। उपायुक्त कुल्लू तोरूल रवीश ने बताया कि इन सब की हालत स्थिर है। बादल फटने की इन घटनाओं में जिला शिमला के रामपुर उपमंडल का समेज क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है और यहां 36 लोग लापता हैं। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया है कि इन्हें ढूंढने के लिए 85 किलोमीटर तक के क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज रामपुर के आपदा प्रभावित समेज क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों और लापता लोगों के परिजनों से मिलेंगे।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

9 घंटे ago