बिज़नेस

SECI ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए समझौता ज्ञापन परफॉर्मेंस में ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग हासिल की

सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस ई सी आई) ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के मामले में प्रदर्शन के लिए “उत्कृष्ट” रेटिंग हासिल की है।

यह मूल्यांकन वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एस ई सी आई के प्रभावी संस्थागत प्रदर्शन के अपने तय लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने को दर्शाता है।

समझौता ज्ञापन मूल्यांकन में, एस ई सी आई ने 100 में से 97.36 का शानदार स्कोर प्राप्त किया है, जो इसकी संचालन दक्षता, शासन मानकों और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में इसके योगदान को दिखाता है।

यह रेटिंग संचालन दक्षता, वित्तीय प्रदर्शन, परियोजना क्रियान्वयन और वाणिज्यिक मानकों का पालन सहित प्रमुख मापदंडों पर एस ई सी आई के प्रदर्शन को दर्शाती है।

एस ई सी आई, केंद्र सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का एक नवरत्न उद्यम है जो भारत के नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एस ई सी आई को 31 दिसंबर 2025 तक 76 गीगावाट से अधिक की कुल नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का दायित्व दिया गया था, जबकि हस्ताक्षर किए गए ऊर्जा बिक्री के समझौते की क्षमता 60 गीगावाट को पार कर गई है। यह संस्था की इस क्षेत्र में इसकी नेतृत्व दक्षता का प्रमाण है।

एस ई सी आई ने वित्तीय वर्ष 2024–25 के दौरान, सालाना ऊर्जा व्यापार में 18.48 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जिसमें 50.87 बिलियन यूनिट्स का व्यापार हुआ। कॉर्पोरेशन की कुल वित्त वर्ष के लिए 15,000 करोड़ रुपये से अधिक रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.54 प्रतिशत की वृद्धि है। एस ई सी आई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कर के अतिरिक्त उसे ₹501.92 करोड़ का लाभ हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

समहौता ज्ञापनों के अंतर्गत यह प्रदर्शन बड़े पैमाने पर परियोजनाओं को लागू करने, ऊर्जा व्यापार और वित्तीय अनुशासन के माध्यम से भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों में एस ई सी आई के लगातार योगदान को दर्शाता है। एस ई सी आई राष्ट्रीय नीति के उद्देश्यों के अनुसार देश को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की ओर ले जाने में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस ई सी आई) नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत भारत के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का एक प्रमुख नवरत्न उद्यम (सी पी एस ई) है, जो देश में नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार पर केंद्रित है। सरकार द्वारा एस ई सी आई को एक नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया गया है, जो देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

4 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

4 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

4 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

4 घंटे ago