भारत

भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक आज नई दिल्ली में होगी

भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक आज नई दिल्ली में होगी। इससे परस्पर मौजूदा सहयोग बढने और साझेदारी प्रगाढ होने की संभावना है। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात करेंगे। अरब लीग के सदस्य देशों के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव बैठक में भाग लेंगे। यह पहली बार है जब भारत नई दिल्ली में इस बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसमें सभी 22 अरब देश भाग लेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस बैठक से मौजूदा सहयोग बढने और साझेदारी प्रगाढ होने की संभावना है।

भारत और अरब देशों के बीच व्यापार 240 बिलियन डॉलर से अधिक का है। दोनों देशों के बीच अधिकांश व्यापार हाइड्रोकार्बन क्षेत्र से जुड़ा है, जो 107 बिलियन डॉलर का है। भारत अपनी एलपीजी की 95 प्रतिशत एलएनजी के 60 प्रतिशत और क्रूड ऑयल के 47 प्रतिशत जरूरत अरब देशों से पूरा करता है। इसके अलावा भारत अपनी उर्वरक और संबंधित उत्पादों के 50 प्रतिशत से अधिक आपूर्ति भी अरब देशों से पूरा करता है। भारत का ज्यादातर व्यापार स्‍वेज नहर, लाल सागर और गल्फ ऑफ ईडन के रास्ते से होता है। भारत और अरब देशों की साझेदारी खाद्य और ऊर्जा वित्तीय सेवाओं स्वास्थ्य और शिक्षा, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, स्टार्टअप और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तक फैली हुई है।

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

9 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

11 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

12 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

13 घंटे ago