भारत

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण राजग के लिए ‘बहुत अच्छा’ रहा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग के लिए ‘बहुत अच्छा’ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने मतदान समाप्त होने के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दूसरा चरण बहुत अच्छा रहा। आज देशभर में मतदान करने वालों का आभार। राजग को मिला बेजोड़ समर्थन विपक्ष को और अधिक निराश करने जा रहा है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘‘मतदाता राजग का सुशासन चाहते हैं। युवा और महिला मतदाता राजग को मजबूत समर्थन दे रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री ने 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के बाद भी यही बात कही थी कि सत्तारूढ़ गठबंधन को अच्छा समर्थन मिला है। उन्होंने कहा था कि यह स्पष्ट है कि भारत की जनता बड़ी संख्या में राजग के लिए मतदान कर रही है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

4 घंटे ago