भारत

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फड़णवीस आज तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता देवेन्‍द्र फडणवीस तीसरी बार मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्‍यपाल सी.पी.राधाकृष्‍णन आज शाम साढे़ पांच बजे मुम्‍बई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

मुंबई के आज़ाद मैदान में आज शाम एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उनके साथ राज्य के मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी अधिकारी और महायुति के नेता भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, धार्मिक नेताओं, साधु-संतों, कलाकारों और लेखकों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में आनेवाले लोगों की बडी संख्या को देखते हुए, व्यापक व्यवस्था की गई हैं। 44 वर्षीय देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

10 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

11 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

12 घंटे ago