भारत

महाराष्‍ट्र में बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने मुम्‍बई में पार्टी का संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज मुंबई में पार्टी का घोषणा पत्र-संकल्‍प पत्र जारी किया। अमित शाह ने कहा कि भाजपा का संकल्‍प पत्र राज्‍य के लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

एनडीए की जो सरकार महायुति की सरकार चल रही है, उसने किसानों का सम्‍मान करने की बात की है। गरीबों का कल्‍याण करने को जमीन पर उतारने का काम किया है। महिलाओं का स्‍वाभिमान बढाने के लिए हम योजनाएं लेकर आए हैं और विरासतों का पुर्नोथान करने का काम भी महायुति सरकार ने किया है।

घोषणा पत्र में भाजपा ने सिंचाई परियोजनाओं, नदी जल वितरण और राज्‍य को सूखा मुक्‍त बनाने के लिए मॉनसून के दौरान अतिरिक्‍त जल के इस्‍तेमाल के वायदे किए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने आज मुंबई में आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ या घोषणापत्र का विमोचन किया। इस घोषणापत्र में भाजपा ने लाड़की बहिन योजना के अंतर्गत मासिक सहायता 1,500 से बढ़ाकर 2,100 करने, वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी, 10 लाख छात्रों के लिए 10 हजार का मानदेय और नवीकरणीय ऊर्जा बिजली बिल में 30 प्रतिशत की कटौती का वायदा किया है।

घोषणापत्र में भाजपा ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार के अवसर तैयार करने, कृषि के लिए सूर्य ऊर्जा का उपयोग और सिंचाई परियोजनाओं, नदियों के मार्ग परिवर्तन और वर्षा जल के पुनर्निर्देशन से महाराष्ट्र को सूखे की समस्‍या से बचाने का भी वादा किया गया है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने ICC T20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC T20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के…

1 घंटा ago

भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 79वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 79वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने ‘रक्षा बलों के लिए विजन 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना का रोडमैप’ जारी किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 मार्च, 2026 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में…

2 घंटे ago

पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए सरकार ने प्राकृतिक गैस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू किया

पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए…

4 घंटे ago