बिज़नेस

विशेष कारोबारी सत्र में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद

विदेशी पूंजी के ताजा निवेश के बीच घरेलू शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शनिवार को एक विशेष कारोबारी सत्र के शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई।

विशेष कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 88.91 अंक या 0.12 प्रतिशत चढ़कर 74,005.94 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान यह 245.73 अंक या 0.33 प्रतिशत उछलकर 74,162.76 पर पहुंच गया था। एनएसई निफ्टी 35.90 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 22,502 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में नेस्ले, पावर ग्रिड इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स में बढ़त दर्ज की गई। इसके उलट जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक नुकसान में रहे।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

2 सेकंड ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

1 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

3 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

5 मिनट ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

7 मिनट ago