शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 23 अंक बढ़कर बंद हुआ। कारोबार के दौरान दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर चले गये थे लेकिन दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से तेजी कायम नहीं रह पायी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इसी सप्ताह नीतिगत दर पर निर्णय से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 23.12 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 81,355.84 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक मजबूती के साथ खुला और अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के कारण कारोबार के दौरान एक समय 575.71 अंक यानी 0.70 प्रतिशत बढ़कर 81,908.43 अंक पर चला गया था। बाद में निवेशकों ने उच्च स्तर पर मुनाफावसूली को तरजीह दी। इससे सूचकांक नीचे आया।
सेंसेक्स के 16 शेयर लाभ में जबकि 14 नुकसान में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 1.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र की बढ़त के साथ 24,836.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 164.9 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने उच्चतम स्तर 24,999.75 अंक तक चला गया था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,546.38 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.88 डॉलर प्रति बैरल रहा।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…
अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…
रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…