स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को बड़ी गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स ने 1,062 अंक का गोता लगाया जबकि निफ्टी लुढ़क कर 22,000 अंक के स्तर नीचे आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी पूंजी निकासी और एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह 1,062.22 अंक यानी 1.45 अंक लुढ़क कर 72,404.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,132.21 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 345 अंक यानी 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को दो पैसे की मामूली तेजी के साथ 83.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.49 प्रति डॉलर पर खुला।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…